आगामी पंचायत चुनाव और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भाजपा की बैठक
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | केलवाड़ा
आगामी पंचायत चुनाव और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भाजपा की बैठक
केलवाड़ा। 7 अगस्त 2026 को केलवाड़ा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संत श्री रविदास जी जयंती को भव्य रूप से मनाने, तिरंगा यात्रा एवं घर-घर तिरंगा पहुंचाने तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई। साथ ही एसटी, ओबीसी एवं अन्य वर्गों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में केलवाड़ा प्रभारी जवाहरलाल जाट, सह प्रभारी सीताराम कुमावत, जिला परिषद सदस्य दीनदयाल गिरी, सरपंच संघ अध्यक्ष बिशन सिंह राणावत, भाजपा नेता दिलीप सिंह झाला, उपाध्यक्ष अल्पेश कुमार असावा, लक्ष्मी देवी, महामंत्री हीरालाल गुर्जर, गणेश सिंह, मीडिया पुर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह खरवड दिलीप सिंह प्रभारी रतन सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह खरवड़, घिसा सिंह कडेचा भगवत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।