अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की खबर, ड्राइवर समेत 3 लोग घायल होने की सूचना
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की खबर, ड्राइवर समेत 3 लोग घायल होने की सूचना
पायल दवे
मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर समेत तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।
घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।