22 Oct 2026, Thursday 11:46 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 1 शहर सभी खबरें →
अमृतसर
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटने पर भड़कीं प्रियंका गांधी; तो बीजेपी ने जमकर साधा निशाना | संसद में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय फोरम का होगा आयोजन | जयपुर के सीतापुरा इलाके में ज्वेलरी बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई दो कर्मचारियों की मौत हो गई | पंजाब विधानसभा चुनाव बीजेपी और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। इसके मिले संकेत | पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 प्रथम चरण मतदान | 22 अक्टूबर 2026 राजसमन्द जिले में दोपहर 3 बजे तक | उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का तूफानी राजसमंद जिला दौरा पंचायती राज चुनाव | अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की खबर, ड्राइवर समेत 3 लोग घायल होने की सूचना | राजसमंद में सड़क पर उतरे पुलिस कप्तान हेमंत कलाल, गरबा-डांडिया पांडालों का किया निरीक्षण | तेरापंथ भवन मे अभातेयुप पदाधिकारियों का हुआ स्वागत अभिनंदन | राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला, |

बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटने पर भड़कीं प्रियंका गांधी; तो बीजेपी ने जमकर साधा निशाना

राजस्थान , जयपुर 2 घंटे पहले 2 बार देखा desk
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटने पर भड़कीं प्रियंका गांधी; तो बीजेपी ने जमकर साधा निशाना

desk बीकानेर हाउस में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पुत्र और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की एकल फोटो प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज़ फाइनल' को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीकानेर हाउस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी से दिल्ली के युवा आंदोलनों और भारतीय तिरंगे वाली तस्वीरों को हटाए जाने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बीकानेर हाउस की बुकिंग पॉलिसी को शेयर पोस्ट पर लिखा कि प्रियंका जी, अपने बेटे को लॉन्च करने के और भी तरीके हो सकते हैं। बीकानेर हाउस के नियमों के अनुसार कलाकृतियों में राजनीतिक सामग्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि देश कानून के शासन से चलता है, न कि परिवार के शासन से।


कांग्रेस सांसद ने किया पोस्ट

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीकानेर हाउस से फोटो हटाने को हास्यास्पद बताया। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेहान वाड्रा को टैग करते हुए लिखा कि जब सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह उसी सत्ता को खो देता है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा होता है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि तुम सच के साथ खड़े हो, और हर खूबसूरत चीज़ खुद-ब-खुद तुम्हारे पास आ जाएगी। मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगाक्या था पूरा मामलारेहान वाड्रा की प्रदर्शनी के औपचारिक उद्घाटन से ठीक पहले बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनसे दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों और युवा आंदोलनों को दर्शाने वाली कुछ तस्वीरें हटाने को कहा। रेहान का आरोप है कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही प्रदर्शनी का लेआउट जमा कर दिया था, लेकिन प्रशासन ने ऐन वक्त पर नीतिगत नियमों का हवाला देकर तिरंगे वाली दो तस्वीरों समेत अन्य तस्वीरें हटा दीं। बुधवार को प्रदर्शनी का प्रीव्यू हुआ था और गुरुवार को इसे आम दर्शकों के लिए खोला गया।

मामले में क्या है मैनेजमेंट सोसाइटी का कहना

आपको बता दें कि मामले में बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने स्पष्टीकरण जारी किया है। सोसाइटी के अनुसार, हटाई गई तस्वीरें उनके बुकिंग नियमों और नीतियों के अनुरूप नहीं थीं। बीकानेर हाउस की स्पष्ट नीति है कि प्रदर्शनी की कलाकृतियों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक सामग्री, नग्नता या सांप्रदायिक विषय शामिल नहीं होने चाहिए। नियमों का उल्लंघन होने पर बिना रिफंड के बुकिंग रद्द करने और अनधिकृत कलाकृतियों को हटाने का अधिकार प्रबंधन के पास सुरक्षित रहता है।बीकानेर हाउस में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पुत्र और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की एकल फोटो प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज़ फाइनल' को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीकानेर हाउस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी से दिल्ली के युवा आंदोलनों और भारतीय तिरंगे वाली तस्वीरों को हटाए जाने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बीकानेर हाउस की बुकिंग पॉलिसी को शेयर पोस्ट पर लिखा कि प्रियंका जी, अपने बेटे को लॉन्च करने के और भी तरीके हो सकते हैं। बीकानेर हाउस के नियमों के अनुसार कलाकृतियों में राजनीतिक सामग्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि दे

कांग्रेस सांसद ने किया पोस्ट

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीकानेर हाउस से फोटो हटाने को हास्यास्पद बताया। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेहान वाड्रा को टैग करते हुए लिखा कि जब सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह उसी सत्ता को खो देता है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा होता है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि तुम सच के साथ खड़े हो, और हर खूबसूरत चीज़ खुद-ब-खुद तुम्हारे पास आ जाएगी। मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगा।क्या था पूरा मामला
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी के औपचारिक उद्घाटन से ठीक पहले बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनसे दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों और युवा आंदोलनों को दर्शाने वाली कुछ तस्वीरें हटाने को कहा। रेहान का आरोप है कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही प्रदर्शनी का लेआउट जमा कर दिया था, लेकिन प्रशासन ने ऐन वक्त पर नीतिगत नियमों का हवाला देकर तिरंगे वाली दो तस्वीरों समेत अन्य तस्वीरें हटा दीं। बुधवार को प्रदर्शनी का प्रीव्यू हुआ था और गुरुवार को इसे आम दर्शकों के लिए खोला गया।

मामले में क्या है मैनेजमेंट सोसाइटी का कहना

आपको बता दें कि मामले में बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने स्पष्टीकरण जारी किया है। सोसाइटी के अनुसार, हटाई गई तस्वीरें उनके बुकिंग नियमों और नीतियों के अनुरूप नहीं थीं। बीकानेर हाउस की स्पष्ट नीति है कि प्रदर्शनी की कलाकृतियों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक सामग्री, नग्नता या सांप्रदायिक विषय शामिल नहीं होने चाहिए। नियमों का उल्लंघन होने पर बिना रिफंड के बुकिंग रद्द करने और अनधिकृत कलाकृतियों को हटाने का अधिकार प्रबंधन के पास सुरक्षित रहता है।श कानून के शासन से चलता है, न कि परिवार के शासन से।

शेयर करें: