दिल्ली की नई EV पॉलिसी में बड़ा ऐलान,
नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां लंबे समय
से प्रदूषण की बड़ी वजह रही हैं। अब इसी चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली
सरकार ने बड़ा दांव चला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली
ईवी पॉलिसी-2026 को मंजूरी देने का ऐलान किया। सरकार का दावा है कि इससे
राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा, प्रदूषण कम होगा और लोगों
को टैक्स छूट व अन्य प्रोत्साहनों का लाभ मिलेगा।
दिल्ली की
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि मंत्रिमंडल ने दिल्ली
ईवी पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है। यह पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी और
जीरो एमिशन व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के तहत अगले 4 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को
बेहतर बनाने के लिए 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सीधा सरकारी निवेश किया
जाएगा और ईवी इस्तेमाल करने वालों को 8,000 करोड़ रुपये की टैक्स छूट और
इंसेंटिव दिए जाएंगे।