एसडीएम नरेश सोनी ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी के साथ विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
कुंभलगढ़ उपखंड मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट प्रतिभावो की मिला सम्मान
एसडीएम नरेश सोनी ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी के साथ विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
कुंभलगढ़। उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया। परेड निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पर्वत सिंह राठौड़ एवं बीडीओ मांगीलाल गुर्जर भी साथ रहे। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के अनुशासित प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।समारोह में केलवाड़ा थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण, भाजपा नेता दिन दयाल गिरी, सरपंच चंद्रकला शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह पंवार, प्रेमसुख शर्मा, पूर्व प्रधान सूरत सिंह दसाना, हरीश सुथार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।