हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमेट में निकली भव्य तिरंगा रैली
कुंभलगढ़ आमेट
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमेट में निकली भव्य तिरंगा रैली
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने रैली में किया सहभागिता, हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा राष्ट्रप्रेम का जज्बा
आमेट नगर में देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए।
विधायक राठौड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान को मजबूत करें।