पंजाब विधानसभा चुनाव बीजेपी और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। इसके मिले संकेत
दिल्ली: अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव क्या बीजेपी और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। इसकी काफी वक्त से चर्चा चल रही है। कई बार इसके संकेत भी मिले हैं लेकिन बीजेपी नेता लगातार कहते रहे कि बीजेपी सभी सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा वो इस बात की तरफ संकेत माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है।
गृह मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
दिल्ली में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए जहां अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा वहीं ये भी कहा कि पंजाब में इस बार एनडीए की सरकार होने जा रही है। इसे बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के साथ-साथ अकाली दल से अलग हुए गुटों के साथ गठबंधन को औपचारिक रूप देने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। शाह के इस बयान से ये भी संकेत मिलता है कि गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत अब शायद अंतिम दौर में है और इसकी औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है।