राजसमंद: कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
राजसमंद: कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
राजसमंद। नगर निकाय चुनाव के तहत नाथद्वारा और आमेट में मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार कलाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और बूथों पर तैनात कार्मिकों से जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।