04 Sep 2026, Friday 11:05 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पोतड़े धोने की रस्म अदा की जाएगी | तोप दागने के साथ हुआ कृष्ण जन्म ,पट खुलते ही जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर, | पिकअप पलटी, एक जातरू की मौत कई घायल; रामदेवरा यात्रियों को लेकर जा रही थी | सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द खेतसिंह मेड़तिया सुरेश कुमार सिद्धार्थ गिरफ्तार ! | नंदूबापू राजनगर वाले का दुःखद निधन | देसूरी घाट के खतरनाक मोड में पुलिस ने लगवाएं साइन बोर्ड | साध्वी श्री राकेश कुमारी साध्वी वृंद के सानिध्य में दीक्षार्थी बाफना का मंगल भावना समारोह हुआ | MBDD नेत्रदान बैनर का भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर ने किया अनावरण | भीम में तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत | विलेपार्ले में हैप्पी कपल खुशियाँ डबल वृहद युवा दांपत्य कार्यशाला का सुंदर आयोजन। |

राजस्थान में 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव पूरे कराए जाने की बात सरकार ने कही

Jul 21, 2026 151 बार देखा
राजस्थान में 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव पूरे कराए जाने की बात सरकार ने कही

पंचायत और निकाय चुनाव 
15 नवंबर तक  कराए जाने की बात राजस्थान सरकार ने कही

आशीष पुरोहित 
म्हारो राजस्थान 


 जयपुर:राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश कर निकाय और पंचायत चुनाव की समयसीमा तय कर दी है।        महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 5 अगस्त तक ओबीसी आयोग को डेटा सौंपा जाएगा, 15 अगस्त तक आरक्षण लॉटरी पूरी होगी ।और 15 नवंबर तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव 2026

 राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। लंबे समय से जिन तारीखों का इंतजार था। वह इंतजार भी अब खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में एफिडेविट पेश करते हुए चुनाव प्रक्रिया का पूरा प्लान बता दिया है। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की ओर से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा शपथ पत्र हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया।
राज्य सरकार की ओर से जो शपथ पत्र हाईकोर्ट में पेश किया गया है। उसके मुताबिक 5 अगस्त को ओबीसी आयोग को संपूर्ण डाटा दे दिया जाएगा। यानी अलग अलग वर्ग का डाटा आयोग को सौंप दिया जाएगा। 15 अगस्त तक आरक्षण व्यवस्था की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव पूरे कराए जाने की बात कही गई है।
  चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी करेगा राज्य निर्वाचन आयोग


राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र पेश करके निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी दे दी गई है। अब आगे का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग का है। चुनाव का पूरा शेड्यूल राज्य निर्वाचन आयोग आगामी दिनों में जारी करेगा। यानी अधिसूचना जारी होना, नामांकन की तारीख, नामांकन जांच, वापसी की तारीख, मतदान और मतगणना की पूरी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की जाएगी।
चुनाव का रास्ता हुआ साफ
राज्य के 7 हजार से ज्यादा पंचायत और निकायों के चुनाव लंबे समय से अटके हुए थे। इसे लेकर चौमू निवासी गिरिराज सिंह देवंदा की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। उनकी ओर से एडवोकेट प्रेमचंद देवंदा और अभिषेक देवंदा ने लगातार हाईकोर्ट में पैरवी की। एडवोकेट प्रेमचंद देवंदा ने बताया कि हाईकोर्ट दो बार चुनाव कराने के आदेश दे चुका है। पूर्व में 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने का आदेश दिया था और बाद में 31 जुलाई तक चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए थे। इन दोनों तारीखों तक चुनाव नहीं कराए जाने से हाईकोर्ट ने काफी नाराजगी जाहिर की थी।

शेयर करें: