राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला,
राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला,
कृपाशंकर दवे
जयपुर:राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव के संशोधित कार्यक्रम का ऐलान किया है। धनतेरस को होने वाली वोटिंग के चलते पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए प्रक्रिया को 1-1 दिन पहले कर दिया गया है।जयपुर: दो दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करते हुए चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया था। दो दिन बाद ही खुद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संशोधित कार्यक्रम में चुनाव के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में बदलाव किया गया है जबकि चौथे चरण के चुनाव का शेड्यूल यथावत रखा गया है।
हर कार्य एक दिन पहले किया
निर्वाचन आयोग ने पहले चरण, दूसरे चरण और तीसरे चरण के चुनाव शेड्यूल में बदलाव किया है। इन तीनों चरणों की मतदान प्रक्रिया को एक एक दिन पहले करना तय किया है। यानी पोलिंग पार्टियों के रवाना होने, मतदान केंद्र तक पहुंचने, नामांकन दाखिल करने और मतदान के कार्य पूर्व निर्धारित कार्य दिन से एक दिन पहले संचालित होंगे। चौथे चरण की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उसे यथावत रखा गया है।तीनों चरणों का संशोधित शेड्यूल
प्रथम चरण
21-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
22-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
23-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
24-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव
द्वितीय चरण
27-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
28-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
29-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
30-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव
तृतीय चरण
02-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
03-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
04-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
05-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
06-11-2026: उप सरपंच का चुनावदलाव की वजह धनतेरस
पूर्व में घोषित चुनाव शेड्यूल में धनतेरस और छोटी दीपावली के दिन चुनावी कार्यक्रम तय था। यानी 6 नवंबर को धनतेरस है जो कि तीसरे चरण की मतदान तारीख थी। धनतेरस के दिन 6 नवंबर को तीसरे चरण की 3605 ग्राम पंचायतों में मतदान होना था लेकिन धनतेरस की वजह से पूरा शेड्यूल बदला गया है। गौरतलब है कि धनतेरस हिंदुओं का बड़ा पर्व है। लोग धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और खरीददारी करते हैं। इस दिन की गई खरीददारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर धनतेरस के दिन मतदान हुआ तो वोटिंग कम रहने के आसार थे। इसी वजह से पूरा शेड्यूल बदल दिया गया है।