04 Sep 2026, Friday 01:15 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द खेतसिंह मेड़तिया सुरेश कुमार सिद्धार्थ गिरफ्तार ! | नंदूबापू राजनगर वाले का दुःखद निधन | देसूरी घाट के खतरनाक मोड में पुलिस ने लगवाएं साइन बोर्ड | साध्वी श्री राकेश कुमारी साध्वी वृंद के सानिध्य में दीक्षार्थी बाफना का मंगल भावना समारोह हुआ | MBDD नेत्रदान बैनर का भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर ने किया अनावरण | भीम में तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत | विलेपार्ले में हैप्पी कपल खुशियाँ डबल वृहद युवा दांपत्य कार्यशाला का सुंदर आयोजन। | भारत का दो टूक संदेश, कंचन गुप्ता बोले- 'न अभी और न भविष्य में 'वर्ल्ड बैंक ने तोड़ी सिंधु जल संधि, | जालोर नगरपरिषद चुनाव भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने हारे हुए प्रत्याशियों का मौका | जयपुर निगम चुनाव 2026: पुराने दिग्गजों की छुट्टी! BJP-कांग्रेस ने 83% मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे, |

रूद्रपुर में भड़काऊ भाषण को लेकर सीएम धामी ने कहा- किसी मुल्ला मौलवी से डरने वाले नहीं हमें धमकी न दें

6 दिन पहले 12 बार देखा
रूद्रपुर में भड़काऊ भाषण को लेकर सीएम धामी ने कहा- किसी मुल्ला मौलवी से डरने  वाले नहीं हमें धमकी न दें

 रूद्रपुर में भड़काऊ भाषण को लेकर सीएम धामी ने कहा- किसी मुल्ला मौलवी के कहने से डरने वाले नहीं

 रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रूख अपनाया है। सीएम धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सरकार किसी मौलवी मुल्ला के कहने से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें धमकी न दें।सीएम धामी ने कहा कि एक मौलवी रुद्रपुर में आकर हमारी सरकार को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि मौलवी बयान दे रहे थे कि अगर मदरसों पर कार्रवाई हुई तो हम ये कर देंगे वो कर देंगे। सीएम धामी ने कहा कि ये एक मौलवी नहीं, उसके पीछे एक सोच है। एक विचारधारा है जो इस प्रकार की सोच रखती है।

करारा सबक सिखाएंगे


धामी ने कहा कि ये ​देवभूमि है देवताओं की पवित्र भूमि है। यहां वोटबैंक के लिए काम करने वाली सरकार नहीं है। जो तुष्टिकरण का काम करती हो और संविधान तोड़ने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। धामी ने कहा कि जो इस प्रकार की बात करते हैं, हम कानून के तहत ऐसे लोगों को करारा सबक सिखाएंगे।


13 हजार एकड़ जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाया

धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने 13 हजार एकड़ जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाया है। धामी ने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार नहीं हमारी सरकार है जो कि देवभूमि में सख्त भू कानून और यूसीसी लागू करने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने धर्मांतरण रोकने का काम किया है। धामी ने सख्त अंदाज में कहा कि जहां भी वो मौलवी होंगे, हमारी सरकार ढूंढ कर लाएगी। उन्होंने कहा कि हम किसी मौलवी मुल्ला के कहने से डरने वाले नहीं हमें धमकी न दें।


क्या है मामला

बता दें कि बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए बारावफात के जुलूस के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने रामपुर के दरियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो में मुफ्ती मदरसों को बंद करने को लेकर चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने धार्मिक जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धारा 196(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कथित वीडियो में मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इनके बारे में ज्यादा फैसला न किया जाए। इसके बाद वह मदरसों को बंद करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।


शेयर करें: