उदयपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, महिला को स्कॉर्पियो से कुचला; CCTV में कैद हुई वारदात
उदयपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, महिला को स्कॉर्पियो से कुचला; CCTV में कैद हुई वारदात

में 10 दिन में तीसरी घटना पड़ोसी ने सोच के दौरान गला काटा पड़ोसी को लाठियों से पीट कर मारा और कार से कुचला
अपराधीयो पर भजनलाल सरकार क्यों योगी मॉडल नहीं अपना रही
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की कपिल विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई ।सनसनीखेज वारदात में एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि वाहनों में सवार होकर आए युवकों ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में पत्थर और डंडों से तोड़फोड़ की। शोर सुनकर बाहर आई महिला को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी और कुचलते हुए वाहन मौके से निकल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान उर्मिला कुंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उर्मिला कुंवर के बेटे का कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार शाम आरोपी दो थार और एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कपिल विहार पहुंचे और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर उर्मिला कुंवर घर से बाहर आईं। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उर्मिला कुंवर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
CCTV में कैद हुई घटना
पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें स्कॉर्पियो महिला को टक्कर मारते और कुचलते हुए दिखाई दे रही है। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह के अनुसार घटना शाम करीब 5:45 बजे की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। CCTV फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कपिल विहार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पुरानी रंजिश, वारदात में इस्तेमाल वाहनों और उनमें सवार आरोपियों की भूमिका सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। उदयपुर में हत्या की 10दिन में तीसरी वारदात है।सोच करने वाले पड़ोसी की गला काटकर हत्या पड़ोसी की पीट पीट कर हत्या ओर अब कर से कुचलकर हत्या पुलिस के हाथ क्यों बंधे अपराधियों का हौंसला क्यों बुलंद होरहा हैं। भजनलाल सरकार को योगी आदित्यनाथ सरकार का मॉडल अपनाने होंगे नहीं तो अपराधी और अपराध दोनों बेलगाम होगया हैं।