05 Sep 2026, Saturday 07:28 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
वीरांगना मोहनी देवी व मुकेश गुर्जर की पहल, बालिका स्कूल को भेंट किया क्रिकेट किट | श्रीनाथजी प्रभु के जन्मोत्सव पर 21 तोपों की सलामी,नंदराय के घर लालन के जन्म की खुशी में सलामी दी जाती है | आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पोतड़े धोने की रस्म अदा की जाएगी | तोप दागने के साथ हुआ कृष्ण जन्म ,पट खुलते ही जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर, | पिकअप पलटी, एक जातरू की मौत कई घायल; रामदेवरा यात्रियों को लेकर जा रही थी | सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द खेतसिंह मेड़तिया सुरेश कुमार सिद्धार्थ गिरफ्तार ! | नंदूबापू राजनगर वाले का दुःखद निधन | देसूरी घाट के खतरनाक मोड में पुलिस ने लगवाएं साइन बोर्ड | साध्वी श्री राकेश कुमारी साध्वी वृंद के सानिध्य में दीक्षार्थी बाफना का मंगल भावना समारोह हुआ | MBDD नेत्रदान बैनर का भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर ने किया अनावरण |

वीरांगना मोहनी देवी व मुकेश गुर्जर की पहल, बालिका स्कूल को भेंट किया क्रिकेट किट

राजस्थान , राजसमंद 5 घंटे पहले 40 बार देखा महावीर व्यास
वीरांगना मोहनी देवी व मुकेश गुर्जर की पहल, बालिका स्कूल को भेंट किया क्रिकेट किट


महावीर व्यास 

बिनोल। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शहीद नारायण लाल गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। वीरांगना श्रीमती मोहनी देवी गुर्जर एवं उनके पुत्र मुकेश गुर्जर की ओर से विद्यालय की क्रिकेट टीम की छात्राओं के लिए पूरा क्रिकेट किट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इसके लिए ₹15 हजार की राशि का चेक विद्यालय की प्रधानाचार्या को सौंपा गया।


इस पहल का उद्देश्य विद्यालय की बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। क्रिकेट किट मिलने से विद्यालय की छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी प्रोत्साहित करने की घोषणा की गई। कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को ₹2,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को ₹1,100 तथा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाली सभी बालिकाओं को ₹500 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


विद्यालय परिवार का कहना है कि इस प्रकार की पहल से छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।


विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने वीरांगना मोहनी देवी गुर्जर एवं मुकेश गुर्जर की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और खेल के लिए किया गया सहयोग उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

शेयर करें: