IPS अफसर नूपुर प्रसाद को 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' (MSM) से सम्मानित किया गया
IPS अफसर नूपुर प्रसाद को 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' (MSM) से सम्मानित किया गया
डेस्क:तेज तर्रार महिला IPS अफसर नूपुर प्रसाद को इस साल 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' (MSM) से सम्मानित किया गया है।
दुनिया छोड़ चुके फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच की अगुवाई करने वाली तेज तर्रार महिला IPS अफसर नूपुर प्रसाद को यह सम्मान 2007-बैच की AGMUT कैडर अधिकारी के करियर में एक और उपलब्धि है ।नूपुर प्रसाद हाल ही में CBI में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दिल्ली पुलिस में लौटी हैं। वह अभी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह वित्तीय और आर्थिक अपराधों से जुड़ी जांच की निगरानी करती हैं।