धनतेरस पर गांवगुड़ा बड़ा भानूजा में दुपहिया स्कूटर मोटरबाइक की लाखों में बिक्री हुई
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा दुपहिया वाहन खरीदने का चलन



धनतेरस पर गांवगुड़ा बड़ा भानूजा में दुपहिया स्कूटर मोटरबाइक की लाखों में बिक्री हुई
मदन पुरोहित
नाथद्वारा: बड़ाभानूजा धनतेरस पर शुक्रवार को पंचायत मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जमकर कपड़े मिठाइयों के साथ तांबा पीतल के बर्तन किराना सोने-चांदी के साथ ऑटोमोबाइल्स बाजार में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक खरीदारी का चलन लगातार बढ़ रहा है, जिसकी झलक धनतेरस पर देखने को मिली।
गांवगुड़ा पंकज TVS और मातेश्वरी हीरो मुख्यालय स्थित बाइक शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं स्कूटर बाइक खरीदने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। शोरूम पर पसंदीदा मॉडल और रंग की बाइक खरीदने के लिए ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।पंकज टीवीएस के पंकज के पुरोहित वह
मातेश्वरी हीरो के पंकज एम पुरोहित ने बताया की शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का दुपहिया खरीद का क्रेज बढ़ा और धन तेरस पर ग्राहकों को विशेष उपहार का भी लाभ मिल रहा हैं
शोरूम से लाखों की मोटरबाइक स्कूटर की बिक्री हुई। स्टॉक खत्म हो गया!इसके साथ ही सोने-चांदी की दुकानों पर भी लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी टीवी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू उपकरणों की अच्छी बिक्री हुई। देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही।