05 Nov 2026, Thursday 11:50 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 1 शहर सभी खबरें →
अमृतसर
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
राहुल गांधी जिन्ना की तरह फैला रहे अराजकता, विदेशी ताकतें कर रहीं मदद : महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा | हिंदुओं को डराने के लिए बकरीद पर खुले में कुर्बानी, दीया मिर्जा नसीरुद्दीन शाह का नाम लिख भड़के किरीट सोमैया | अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव, अग्निवीर होगा परमानेंट | CRPF के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर PM मोदी खुश, बोले- एक ऐसा शून्य जो बहुत कुछ कह जाता है | PM मोदी को राहुल गांधी की चुनौती पर निशिकांत दुबे का पलटवार | LPG और खाद का जिक्र करके पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना | लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी, फैला रहे हैं अराजकता', बरसे सुधांशु त्रिवेदी | मुंबई, ठाणे, नागपुर में एटीएम से मिलेगा सरकारी राशन, नासिक से Annapurti Grain ATM की शुरुआत | बांद्रा के गरीब नगर में बुलडोजर एक्शन, 94 अवैध निर्माण ढहाए गए, | अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, सामने आया VIDEO |

LPG और खाद का जिक्र करके पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

6 दिन पहले 6 बार देखा
LPG और खाद का जिक्र करके पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

LPG और खाद का जिक्र करके पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना



'भारत संकट का सामना करता है तो वो खुश होते हैं',




  Desk : कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल एक तरफ SIR और कथित 'वोट चोरी' जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में जुटे हैं तो वहीं बीजेपी भी विपक्ष पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं चूक रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा खोलते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को अफवाह फैलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जब देश संकट का सामना करता है तो विपक्षी दल खुश होते हैं।


विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (INDIA Block) देश पर आए संकट का फायदा उठाना चाह रहे हैं। गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कई वार किए। उन्होंने कहा कि ये (विपक्ष) वो लोग हैं, जो भारत को मुसीबत में देखना चाहते हैं। जब-जब देश संकट में आता है, तो वो लोग खुश हो जाते हैं। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी में चल रही जंग का भी जिक्र किया। बनावटी माहौल खड़ा किया

कुछ लोगों ने मोदी को बदनाम करने के लिए अफवाहें फैलाईं। किसानों को खाद नहीं मिलेगी। लोगों को एलपीजी (रसोई गैस) नहीं मिलेगी। इससे लंबी कतारें लग गईं। घबराहट का बनावटी माहौल खड़ा किया गया!

महिलाओं के मन में चिंता पैदा हो गई कि खाना कैसे बनेगा, बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। 

पिछले दो साल से ईरान और इजरायल के बीच सीधा टकराव चल रहा है। एक साल पहले यानी 2025 में दोनों देशों के बीच 12 दिन का युद्ध (Twelve-Day War) हुआ था। इस साल फरवरी 2026 से इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ सीधे हमले शुरू कर दिए। अमेरिका और इजरायल दोनों ही ईरान के ऊपर कई हमले कर चुके हैं। बदले में ईरान भी पलटवार कर रहा है। ईरान के पास इतनी क्षमता तो नहीं है कि वह सीधे अमेरिका तक अपनी मिसाइल पहुंचा दे। लेकिन शिया मुल्क ड्रोन और मिसाइलों के जरिए खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है।रान के सहयोगी हूती विद्रोही तो एक कदम आगे बढ़कर उन खाड़ी देशों के सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को भी टारगेट कर रहे हैं, जिन देशों में अमेरिका के आर्मी बेस हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में इस जंग की तरफ ही इशारा कर रहे थे। हालात यह है कि ऐसा कोई देश नहीं बचा है, जिस पर इन इजरायल और ईरान की जंग का असर न पड़ा हो। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑयल के दाम काफी महंगे हो गए हैं। होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही करने वाले जहाजों को ईरान और अमेरिका दोनों ही अपनी सुविधा के अनुसार निशाना बना रहे हैं। ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक बार फिर इस समस्या के बारे में याद भी दिलाया है।

शेयर करें: