हिंदुओं को डराने के लिए बकरीद पर खुले में कुर्बानी, दीया मिर्जा नसीरुद्दीन शाह का नाम लिख भड़के किरीट सोमैया
मुंबई : भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बकरीद के अवसर पर खुले और रिहायशी इलाकों में बकरियों की कुर्बानी को रोकने के लिए बीएमसी को पत्र लिखकर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने और कार्रवाई की मांग की है। किरीट सोमैया ने पत्र में लिखा है कि बकरीद पर कई जगहों पर खुली जगहों में बकरियों और अन्य जानवरों को अवैध रूप से कुर्बानी की जाती है। इस तरह की घटनाएं रिहायशी सोसाइटियों, चालों (चॉल), खुले मैदानों, सार्वजनिक चौराहों और सड़कों पर की जाती है। खास तौर पर शिवाजीनगर, गोवंडी, मानखुर्द, कुर्ला, मालवणी, भायखला, भिंडी बाजार, विक्रोली पार्क साइट, घाटकोपर (पश्चिम), मुंबादेवी इलाके और गोलदेवल इलाके जैसी जगहों पर खुलेआम कुर्बानी की जाती है।किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी शिकायतों को अनदेखा कर देते हैं। भले ही वे स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई गई हों। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारी अक्सर किसी न किसी सर्कुलर का हवाला देते हुए, गैर-कानूनी और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम करते हैं।दीया मिर्जा और नसीरुद्दीन शाह का लिखा नाम किरीट सोमैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लिखा कि प्रदूषण, गंदगी और क्रूरता। मैंने BMC को पत्र लिखकर मांग की है कि वे खुले और रिहायशी इलाकों में बकरियों की कुर्बानी को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करें और ठोस कदम उठाएं। बकरी ईद के मौके पर। उम्मीद है कि मुंबई नगर निगम (BMC) भी बकरी ईद के समय होने वाले प्रदूषण, गंदगी और क्रूरता को रोकने की अपील जारी करेगा। खास बात है कि उन्होंने इसके आगे दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और शबाना आजमी का नाम भी लिखा।सोसायटियों में कुर्बानी के लिए अलग व्यवस्था करे नगर निगम'
किरीट सोमैया ने कहा कि आवासीय हाउसिंग सोसायटियों या चालों के भीतर किसी भी तरह की खुली कुर्बानी की अनुमति नहीं है। यदि मुसलमान धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कुर्बानी देना चाहते हैं, तो नगर निगम को इसके लिए एक अलग स्टॉल जैसी व्यवस्था करनी चाहिए। अगर किसी खुली जगह पर इंतजाम किए जाने हैं, तो इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि स्थानीय निवासियों की ओर से कोई विरोध न हो।मुंबई में खुली जगहों पर इंतजाम करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी भी रिहायशी इलाके के आसपास पहले से ही दुकानें और बाजार मौजूद होते हैं, ऐसे इंतजाम वहीं किए जाने चाहिए। मुंबई में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इस तरह के इंतजाम न किए जा सकें।
'कुर्बानी के लिए अलग जगह दे नगर निगम'
भाजपा नेता ने पत्र में लिखा कि नगर निगम के परिपत्र में मौजूद उस प्रावधान को हटा दिया जाना चाहिए, जो जरूरत पड़ने पर खुली जगह में एक अलग मंडप (पैवेलियन) लगाने की अनुमति देता है। बकरीद के मौके पर नगर निगम को मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए जरूरी दुकानें, बाजार के स्टॉल और बकरियों की कुर्बानी देने के लिए तय जगहें उपलब्ध करानी चाहिए।हिंदुओं को डराने-धमकाने के लिए खुल जगह पर कुर्बानी'बकरीद जैसे त्योहारों के मौके पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग हिंदुओं को डराने-धमकाने के लिए जानबूझकर खुली जगहों पर जानवरों की कुर्बानी देते हैं, नगर निगम और पुलिस को ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नगर निगम को मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेताओं और प्रमुख हस्तियों को शामिल करते हुए एक जन-जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि बकरीद के दौरान खुली जगहों पर कुर्बानी मंजूर नहीं है।
सोमैया ने आखिरी में कहा कि हम इस तरह के प्रदूषण को स्वीकार नहीं करते, चाहे वह बकरीद के नाम पर हो या धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर। नगर निगम को इस मामले से जुड़े अपने मौजूदा नियमों की समीक्षा करनी चाहिए, सख्त नियम बनाने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका सख्ती से पालन हो