मुंबई, ठाणे, नागपुर में एटीएम से मिलेगा सरकारी राशन, नासिक से Annapurti Grain ATM की शुरुआत
मुंबई: सरकारी राशन की दुकानों पर कालाबाजारी और धांधली रोकने के लिए सरकार ने एटीएम से राशन देने का निर्णय लिया है जिसका पायलट प्रोजेक्ट नासिक जिले में शुरू किया गया है, जिसे बेहद सफल माना जा रहा है। सरकार जल्द ही मुंबई, ठाणे, नागपुर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में राशन वितरण की नई प्रणाली शुरू करेगी।अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम जैसी आधुनिक मशीन से पात्र राशन कार्डधारक निर्धारित मात्रा में अनाज प्राप्त कर सकेंगे।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने बीते दिनों नासिक में इस मशीन का उद्घाटन किया। इस तकनीक को संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के सहयोग से विकसित किया गया है, जो चौबीसों घंटे चलेगा। मशीन की कीमत 50 लाख रुपये के करीब बताया जा रहा है और इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र को निशुल्क मिला है। इस मशीन में एक साथ लगभग 2,500 किलो (25 क्विंटल) अनाज भंडारित करने की क्षमता है।अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम सरकारी राशन वितरण की एक आधुनिक, स्वचालित मशीन है। इसके माध्यम से पात्र राशन कार्डधारक उचित मूल्य की दुकान के तय समय पर निर्भर हुए बिना अपना निर्धारित अनाज प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाना,