लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी, फैला रहे हैं अराजकता', बरसे सुधांशु त्रिवेदी
Desk:नई दिल्ली: चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से शुरू हुआ विवाद थमने का नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ पूरा विपक्षी खेमा चुनाव आयोग का विरोध कर रहा है , वहीं सत्ता में बैठी मोदी सरकार लगातार विपक्ष पर लगातार हमला बोल रही है। इस बीच बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।
नक्सलियों सफाया तो हो सकता है लेकिन दिल्ली में.
बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जमीनी स्तर के नक्सलियों का तो सफाया हो सकता है, लेकिन दिल्ली में 'दिमागी नक्सली' मौजूद हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बर्ताव को देखिए। भारत के इतिहास में या दुनिया में कहीं भी, जहां अराजकता की स्थिति होती है, वहां आपको ऐसे लोग जरूर मिल जाएंगे जो अफरा-तफरी फैलाते हैं।भारत में देखने को मिल रही अजीब सी स्थिती
उन्होंने आगे कहा कि भारत में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है विपक्ष के नेता कभी आकाशवाणी भवन में घुसते नजर आते हैं, कभी प्रधानमंत्री आवास के सामने सड़क पर लेट जाते हैं, तो कभी सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करते हैं। ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जिनसे लगता है कि अब मामले संसद में नहीं, बल्कि सड़कों पर सुलझाए जाएंगे - यानी चर्चा से नहीं, बल्कि विरोध-प्रदर्शन के जरिए फैसले लिए जाएंगे।"
INDIA गठबंधन ने कल के लिए टाला कार्यक्रम
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बताया कि बारिश के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन का सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि बारिश की वजह से आज के कार्यक्रम को कल के लिए टाल दिया जाए। हमें लगा कि बारिश में वरिष्ठ नेताओं को बैठने में परेशानी होगी, इसलिए हम कल ठीक यही कार्यक्रम आयोजित करेंगे।