अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव, अग्निवीर होगा परमानेंट
अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव, अग्निवीर होगा परमानेंट
4 और 6 साल का मिला नया फॉर्मूलानई
धीरज दवे
दिल्ली : कैबिनेट में सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ स्कीम से जुड़ा अहम फैसला लिया है। अब हर अग्निवीर को रेगुलर सैनिक के तौर पर सेना में स्थाई किया जाएगा। हालांकि 25 पर्सेंट अग्निवीरों को 4 साल बाद और बाकी 75 पर्सेंट अग्निवीरों को 6 साल के बाद स्थाई किया जाएगा। इससे पहले 75 पर्सेंट अग्निवीरों को 2 साल का एक्टेंशन दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की जानकारी दी। सीडीएस ने कहा कि हर बैच से 25 पर्सेंट अग्निवीर को चार साल के बाद मेरिट के हिसाब से रेगुलर सैनिक के तौर पर स्थाई किया जाएगा। साथ ही अब बड़ा बदलाव ये है कि पहले 75 पर्सेंट अग्निवीरों को बाहर हो जाना था, अब उन्हें 2 साल का एक और इंगेजमेंट पीरियड (एक्सटेंशन) का ऑफर दिया जाएगा।2 साल पूरा करने के बाद दिया जाएगा विकल्प
इन दो साल को पूरा करने के बाद सभी अग्निवीरों को आर्म्ड फोर्सेस यानी आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में रेगुलर सैनिक, सेलर या एयरमैन के रूप में स्थाई होने का विकल्प दिया जाएगा। ये सिलेक्शन क्राइटीरिया के हिसाब से उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा। लेकिन अब सभी अग्निवीरों के पास स्थाई होने का ऑप्शन होगा।
जो अग्निवीर दो साल के एक्सटेंशन के बाद स्थाई होंगे यानी 6 साल अग्निवीर रहने के बाद सेना में स्थाई होंगे उनकी सीनियॉरिटी उन 25 पर्सेंट सैनिकों से दो साल पीछे होगी, जो चार साल बाद ही स्थाई हो जाएंगे। साथ ही सरकार ने पहले ऐलान किया था कि अग्निवीरों को बाहर आने के बाद पैरा मिलिट्री, पुलिस और राज्य सरकारों के विभाग में आरक्षण दिया जाएगा, वह अब लागू नहीं होगा। क्योंकि फौज ही उन्हें स्थाई होने का मौका दे रही है।