मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली के बीच BJP का पलटवार
नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पार्टी ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'भारत-विरोधी ताकतों को बता दें कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं।' बीजेपी की यह टिप्पणी खरगे के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मोदी का बाप भी जाएगा।'
उधर इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन और सड़कों पर पाबंदियों से त्योहारी सीजन में बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।