05 Nov 2026, Thursday 11:50 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 1 शहर सभी खबरें →
अमृतसर
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
राहुल गांधी जिन्ना की तरह फैला रहे अराजकता, विदेशी ताकतें कर रहीं मदद : महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा | हिंदुओं को डराने के लिए बकरीद पर खुले में कुर्बानी, दीया मिर्जा नसीरुद्दीन शाह का नाम लिख भड़के किरीट सोमैया | अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव, अग्निवीर होगा परमानेंट | CRPF के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर PM मोदी खुश, बोले- एक ऐसा शून्य जो बहुत कुछ कह जाता है | PM मोदी को राहुल गांधी की चुनौती पर निशिकांत दुबे का पलटवार | LPG और खाद का जिक्र करके पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना | लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी, फैला रहे हैं अराजकता', बरसे सुधांशु त्रिवेदी | मुंबई, ठाणे, नागपुर में एटीएम से मिलेगा सरकारी राशन, नासिक से Annapurti Grain ATM की शुरुआत | बांद्रा के गरीब नगर में बुलडोजर एक्शन, 94 अवैध निर्माण ढहाए गए, | अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, सामने आया VIDEO |

4 राज्यों के MLC चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?' PM मोदी ने बैलेट पेपर का जिक्र कर कसा तंज

राजस्थान , उदयपुर 1 सप्ताह पहले 55 बार देखा दिनेश पुरोहित
4 राज्यों के MLC चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?' PM मोदी ने बैलेट पेपर का जिक्र कर कसा तंज

4 राज्यों के MLC चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?' PM मोदी ने बैलेट पेपर का जिक्र कर कसा तंज   

4 राज्यों के MLC चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?' 

PM मोदी ने बैलेट पेपर का जिक्र कर कसा तंज   



   नई दिल्ली: एक तरफ कांग्रेस चुनाव में 'वोट चोरी' के आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेर रही है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर पार्टी पर तंज कस दिया। मोदी ने ऐसा सवाल पूछा, जिसका जवाब कांग्रेस के लिए असहज करने वाला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए MLC चुनावों का जिक्र करते हुए पूछा कि जब ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए, तो कांग्रेस ने आखिर कितनी सीटें जीतीं? दरअसल, इन चुनावों में कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। पीएम मोदी की इस टिप्पणी को विपक्ष के चुनावी आरोपों पर सियासी पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

'अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?'
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव हुए। उन्होंने खास तौर पर इस बात का जिक्र किया कि मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया गया था। इसके बाद उन्होंने सवाल किया, 'अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?'
 
मोदी का यह तंज ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर लगातार हमलावर है। ऐसे में बैलेट पेपर से हुए चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को सामने रखकर प्रधानमंत्री ने विपक्ष की दलीलों पर सवाल खड़ा करने की कोशिश की।
4 बड़े राज्यों - उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक - में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए।अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी का पलटवार
कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की गई है। इसी राजनीतिक माहौल के बीच पीएम मोदी की पोस्ट ने बहस को नया मोड़ दे दिया। बीजेपी का तर्क है कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए, तब भी कांग्रेस को जीत नहीं मिली।

'PM मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेस ऐसे भड़कती, जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया हो', बोले शिवराज सिंह चौहान


कर्नाटक में सत्ता कांग्रेस के पास, लेकिन चारों सीटें NDA के खाते में
कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका कर्नाटक से आया, जहां उसकी अपनी सरकार है। विधान परिषद की चारों सीटों पर बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने जीत दर्ज की। बीजेपी ने अपनी तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि जेडीएस ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस को हराकर सीट छीन ली। यह नतीजा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि राज्य में सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस इन चुनावों में कोई सीट नहीं जीत सकी।

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को घेरा
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अलग-अलग राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया को लेकर झूठे आरोपों का जो माहौल बनाया था, उनकी अराजकता फैलाने की उम्मीदें चुनाव परिणामों के साथ ही चकनाचूर हो गई हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा कि संदेश साफ है कि कांग्रेस पार्टी इन एमएलसी चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रही है। सबसे अहम बात यह है कि ये चुनाव बैलेट बॉक्स और बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे, फिर भी कांग्रेस अपना प्रभाव नहीं दिखा पाई। अगर कांग्रेस नेताओं की भाषा में कहें तो पार्टी अपना अस्तित्व तक महसूस कराने में विफल रही है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के पास किसी भी चुनाव में जनता और मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं है, चाहे चुनाव ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह करीब दो सप्ताह तक मौज-मस्ती और सैर-सपाटा करने के बाद वापस लौटे हैं और अब ऐसे आंदोलन की बात कर रहे हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। उन्हें समझना चाहिए कि न तो जनता और न ही विधायक उनके साथ हैं। जनता का समर्थन कड़ी मेहनत से मिलता है, न कि सैर-सपाटे और मौज-मस्ती से।
शेयर करें: