केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने किया नेत्रदान बैनर का अनावरण
केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने किया नेत्रदान बैनर का अनावरण
Vision for visionless के तहत जनजागरूकता बैनर का अनावरण
पायल दवे
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, कांदिवली द्वारा आयोजित नेत्रदान 2.0 Vision for visionless के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु बैनर का अनावरण केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने किया !इस दौरान बीजेपी उत्तर मुंबई अध्यक्ष अमर शाह,प्रभारी युवा मोर्चा उत्तर मुंबई साईं नायडू,बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर केन्द्रित मंत्री पीयुष गोयल ने तेयुप कांदिवली के कार्य की सराहना करते हुए कहा की नेत्रदान जैसे सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश ड़ाला कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा तेरापंथ युवक परिषद, कांदिवली द्वारा नेत्रदान के माध्यम से समाज में सेवा जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाए । युवाओं द्वारा हर व्यक्ति को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वो सराहनीय कार्य है। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, कांदिवली के नेत्रदान संयोजक सुशील बोहरा,रौनक कोठारी, अध्यक्ष आशीष श्रीश्रीमाल, उपाध्यक्ष भावेश चोरड़िया,विनीत सिंघवी, गौतम चपलोत की सराहनीय उपस्थिति रही।