सरपंच प्रत्याशी हिम्मत गुर्जर पर चाकू से हमले के मामले में केलवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को डिटेन किया है।
पुलिस ने संदिग्ध को किया डिटेन, एएसआई उदयपुर पहुंचकर ले रहे बयान
कोयल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी हिम्मत गुर्जर पर चाकू से हमले के मामले में केलवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को डिटेन किया है। मामले की जांच के लिए एएसआई उदयपुर पहुंच चुके हैं और घायल हिम्मत गुर्जर के बयान ले रहे हैं।
केलवाड़ा थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एएसआई उदयपुर पहुंचकर घायल के बयान ले रहे हैं। बयानों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के आधार पर हमले के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस चुनावी विवाद और पुरानी रंजिश सहित विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।