गोगुंदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी बस पलटी दर्जनों सवारी घायल
गोगुंदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी बस पलटी दर्जनों सवारी घायल
महावीर व्यास
उदयपुर: गोगुंदा हाईवे पर घासियार में गाय को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान पीछे से आ रही दो कारें भी आपस में भिड़ गईं।
हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।