राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ बना चैंपियन, काकरवा रहा उपविजेता
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ बना चैंपियन, काकरवा रहा उपविजेता
दिनेश पुरोहित
कुंभलगढ़। छती का छप्पर, केलवाड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ की टीम ने 37 टीमों को पछाड़ते हुए ब्लॉक स्तरीय खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में काकरवा की टीम उपविजेता रही। रिछेड़ की इस शानदार जीत पर रिछेड़ सरपंच केसर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम को शारीरिक शिक्षक कैलाश का मार्गदर्शन मिला, वहीं उपविजेता काकरवा टीम के शारीरिक शिक्षक प्रवीण श्रीमाली के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही।