खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिड की भागल स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिड की भागल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
दिनेश पुरोहित
कुंभलगढ़। 13वीं खंड स्तरीय 11 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसन, पंचायत समिति कुंभलगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में रा.प्रा.वि. बिड की भागल के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकाभिनय बालिका वर्ग में ममता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में लक्ष्मण सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता में वर्षा खरवड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष पक्ष में काव्या खरवड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।