टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रौंदकर जीती टी20 सीरीज 199 रनों के लिए, 80 गेंदों में खेल खत्म

डेस्क;वेलिंगटन: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में पहले खेलते हुए 198 रन बना। चाहे कैसा भी मैदान हो और कैसी भी परिस्थिति हो, यह स्कोर अच्छा माना जाता है। न्यूजीलैंड की टीम पहले दो मैचों में टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई थी लेकिन मुकाबला आखिरी ओवर तक गया था। लेकिन वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जो हुआ, उसकी उम्मीद तो टीम इंडिया ने भी नहीं की होगी। संजू सैमसन की जगह भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। पहले ओवर में भारत ने 26 रन ठोक दिए और टीम ने यहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा।5वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार हुआ। पावरप्ले में टीम ने 118 रन बनाए और फिर 14वें ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर की टीम को 6 विकेट से जीत मिली। इसके साथ ही टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है!अभिषेक शर्मा का 35 गेंद पर शतक
भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंद पर फिफ्टी और फिर 35 गेंद पर शतक ठोक दिया। उनके बल्ले से 38 गेंद पर 113 रनों की पारी निकली। अभिषेक ने 9 चौके और 11 छक्के मारे। यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही 102 रन बनाए दिए। यह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। रोहित शर्मा ने भी 35 गेंद पर सेंचुरी लगाई है। वहीं अभिषेक के बल्ले से पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर शतक ठोका
अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ 43 गेंदों पर 133 रन जोड़े। वैभव ने 19 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। मैथ्यू फिशर ने उनका विकेट लिया। 10वें ओवर की अभिषेक आखिरी गेंद पर आउट हुए थे तो भारत का स्कोर 178 रन था। इसके बाद बैटिंग धीमी पड़ गई। टीम ने 13.2वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 13 गेंद पर 18 जबकि श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद पर 5 रन बनाए। नमन धीर ने टीम के लिए विनिंग चौका न्यूजीलैंड के लिए मिचेल ने 89 रन ठोके
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सिफर्ट 2 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ 86 रन की साझेदारी से टीम को 90 रन तक पहुंचाया। एलन 25 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 33 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल और बेवॉन जैकब्स ने कीवी टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। मिचेल और जैकब्स ने 48 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी कर कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 198 तक पहुंचाया।
मिचेल ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन और जैकब्स ने 23 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।भुवनेश्वर कुमार के लिए यह मैच भी निराशाजनक साबित हुआ। भुवनेश्वर को 4 ओवर में 40 रन देने के बावजूद विकेट नहीं मिला। अर्शदीप ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया।