राजसमंद में ACB का बड़ा ट्रैप, सर्जन डॉ. पंकज जैन 1,800 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्जन डॉ. पंकज जैन को 1,800 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। आरोप है कि डॉ. जैन ने एक मरीज के ऑपरेशन की एवज में रिश्वत की मांग की थी। सत्यापन के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल ACB की टीम मामले में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।