सायरा घर के पीछे पेटी में मिले बुजुर्ग दंपती के शव,
सायरा
घर के पीछे पेटी में प्लास्टिक थैले में बंद मिले बुजुर्ग दंपती के शव, इलाके में सनसनी
गोगुंदा। सायरा के पुनावली गांव में बुधवार से लापता बुजुर्ग दंपती की तलाश में जुटे परिजनों और पुलिस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दोनों के शव उनके ही घर के पीछे रखी बड़ी पेटी में मिले। दोनों शव प्लास्टिक की थैलियों में पैक थे। जानकारी के अनुसार, दंपती के लापता होने के बाद परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार से तलाश के बीच घर के पीछे से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पेटी खोली गई तो उसमें दोनों के शव मिले। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सायरा थाना अधिकारी शेतान सिंह नाथावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। बुजुर्ग दंपती की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगने की बात सामने आई है।
गोगुंदा। सायरा के पुनावली गांव में बुधवार से लापता बुजुर्ग दंपती की तलाश में जुटे परिजनों और पुलिस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दोनों के शव उनके ही घर के पीछे रखी बड़ी पेटी में मिले। दोनों शव प्लास्टिक की थैलियों में पैक थे।जानकारी के अनुसार, दंपती के लापता होने के बाद परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार से तलाश के बीच घर के पीछे से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पेटी खोली गई तो उसमें दोनों के शव मिले। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर सायरा थाना अधिकारी शेतान सिंह नाथावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। बुजुर्ग दंपती की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगने की बात सामने आई है।