आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पोतड़े धोने की रस्म अदा की जाएगी
आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पोतड़े धोने की रस्म अदा की जाएगी
मनीष दवे
राजसमंद:चारभूजा जहां पर दो बड़े कड़ाव एवं कोठियों में पानी भर कर उसमें हल्दी तथा दही एवं केसर मिला कर कलर तैयार करने के बाद भगवान को राजभोग आरती होते ही पुजारीगण युवा मंडलियों द्वारा रसिया गान करते हुए! हाथों में पिचकारी ,जग लोटा एवं घड़ौ में कलर भर पुजारीगण निज मंदिर में ठाकुर जी को कलर खिलाने के बाद बाहर आकर एक दूसरे पर रंग डाल खेलते हैं! एवं केसरिया रंग के साथ पोतड़े धोने की रस्म अदा करेंगे। उसके बाद में नाचते गाते हाथों में कलर लेकर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ नाचते गाते बाजारों में भ्रमण करते हुए मंदिर चौक पहुंचेंगे ।जहां पर मटकी फोड़ने की रस्म अदा की जाएगी । मंदिर पर विद्युत सज्जा के साथ ही मुख्य द्वारा पर बंदनंवार भी बांधे गए ।