08 Nov 2026, Sunday 11:53 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 1 शहर सभी खबरें →
अमृतसर
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
दीपावली पर अयोध्या मे दिखा राम दरबार का भव्य नजारा, रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी | महाराष्ट्र में NCP विलय सुनील तटकरे-प्रफुल्ल पटेल वाला कैंप चाहता है मर्जर विरोध में सुनेत्रा और पार्थ पवार | धनतेरस पर गांवगुड़ा बड़ा भानूजा में दुपहिया स्कूटर मोटरबाइक की लाखों में बिक्री हुई | राहुल गांधी जिन्ना की तरह फैला रहे अराजकता, विदेशी ताकतें कर रहीं मदद : महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा | हिंदुओं को डराने के लिए बकरीद पर खुले में कुर्बानी, दीया मिर्जा नसीरुद्दीन शाह का नाम लिख भड़के किरीट सोमैया | अग्निपथ योजना में ऐतिहासिक बदलाव, अग्निवीर होगा परमानेंट | CRPF के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर PM मोदी खुश, बोले- एक ऐसा शून्य जो बहुत कुछ कह जाता है | PM मोदी को राहुल गांधी की चुनौती पर निशिकांत दुबे का पलटवार | LPG और खाद का जिक्र करके पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना | लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी, फैला रहे हैं अराजकता', बरसे सुधांशु त्रिवेदी |

दीपावली पर अयोध्या मे दिखा राम दरबार का भव्य नजारा, रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी

उत्तर प्रदेश , लखनऊ 1 घंटे पहले 44 बार देखा Payal dave
दीपावली पर अयोध्या मे दिखा राम दरबार का भव्य नजारा, रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी

 Desk : अयोध्या उत्तर प्रदेश का अयोध्या में दीपावली पर भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या दीपों की रोशनी में जगमग कर रहा था। वहीं, दीपावली के मौके पर राम मंदिर की लाइटिंग ने लोगों का मन मोह लिया। दीपावली के मौके पर राम दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग अयोध्या राम मंदिर पहुंचकर प्रभु रामलला का दर्शन करते रहे। शाम को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। राम मंदिर में इस दौरान वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। इससे पहले शनिवार को अयोध्या धाम का दिव्य नजारा सामने आया। प्रभु श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव की खुशियां दिखीं। सरयू तट पर 30 लाख दीप जलाकर रिकार्ड बना दिया गया।

दीपावली के मौके पर प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। रोशनी के पर्व के मौके पर शहर के तमाम मंदिर और मठों को रोशनी से सजाया गया था। राम मंदिर की अनुपम छटा देखने को मिली। भगवान राम के भजन से पूरा माहौल भक्तिमय होता दिखा। वहीं, पर्व के मौके पर रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस अनुपम छटा की सराहना करते दिखे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले रविवार को दीपावली के अवसर पर रामनगरी अयोध्या पहुंचकर लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। साथ ही देश की प्रगति, समाज के कल्याण और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब यहां रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता और न ही कोई उन्हें 'जय श्री राम' बोलने से रोक सकता है।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में अयोध्या की धार्मिक पहचान, सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले समय में अयोध्या की संपत्ति को लूटने और उसकी छवि खराब करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। अयोध्या पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़नी चाहिए

रामभक्तों पर गोली न चलाने की बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि अब यहां रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलाई जा सकतीं। कोई भी लाठी के दम पर लोगों को 'जय श्री राम' बोलने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में 5 कोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा पर भी कोई रोक नहीं लगा सकेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम की नगरी है और इसे उसी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।

सीएम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने पर जोर दिया। उनके मुताबिक, अयोध्या की पहचान ऐसी होनी चाहिए जो उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाए। दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या में सफाईकर्मियों, नाविकों और वंचित परिवारों के बीच फल और मिठाइयां बांटीं। उन्होंने अयोध्या धाम को स्वच्छ रखने वाले सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना की।

शेयर करें: