चारभुजा में रामदेवरा जातरुओं के दर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

पुजारियों के साथ वृत्त सर्कल पुलिस थाने का जाप्ता तैनात
मनीष दवे
राजसमंद:चारभुजा मेवाड़ के नाथ चारभुजा गढ़बोर में रक्षाबंधन पर्व के बाद से रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की दर्शनों को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है! व्यवस्था को लेकर चारभुजा थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह द्वारा वृत्त सर्कल से आठ पुलिस जवानों को व्यवस्था में लगाया गया! जिसमें आमेट थाने से तीन, केलवा थाने से तीन एवं केलवाड़ा थाने से दो जाप्ते के साथ चारभुजा थाना प्रभारी स्टाफ व्यवस्था में लगे हुए हैं! चारभुजा मंदिर में दर्शन व्यवस्था के साथ बस स्टैंड पर यातायात को लेकर दो जवानों को लगाया गया है । साथ ही देसूरी की नाल घाट मानवतो का गुड़ा चौकी पर चार पुलिस जवानों का जाप्ता…