देसूरी घाट के खतरनाक मोड में पुलिस ने लगवाएं साइन बोर्ड
देसूरी घाट के खतरनाक मोड में पुलिस ने
लगवाएं साइन बोर्ड
चौकी पर तैनात पुलिस द्वारा जातरुओं को कर रहे सचेत
मनीष दवे
राजसमंद:चारभुजा पुलिस द्वारा इन दिनों चलने वाले रामदेवरा मेले के तहत आने जाने वाले जातरुओं को देसूरी घाट जोकि वन्य जीव अभ्यारण भी है तथा मानवतो का गुड़ा चौकी से 9 किमी तक का मार्ग घुमावदार एवं विकेट दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र होने से एवं बाहर से आने वाले वहांनं धारीयो अनजान होने के कारण बेपरवाह होकर तेज रफ्तार से वाहन उतारते हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जहां पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों को रुकवा कर समझाइश कर रहे । वही चारभुजा पुलिस के थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साइन बोर्ड लगा कर आम जन वाहन चालकों को समझाइश कर रहे हैं । जिससे काफी हद तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा है।इस में पुलिश ही नहीं वाहन में सवार जातरुओं को भी यात्रा सुरक्षित हो रही हैं। इधर चारभुजा बस स्टैंड मंदिर चौक प्रांगण सहित बाजारों में जातरुओं की बढ़ती भीड़ के कारण सुबह से सांय तक
कस्बे वासियों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जहां मंदिर के बाहर व्यवस्था में पुलिस अधिकारी एएसआई जय सिंह पुलिस के जवान कास्टेबल शंकर सिंह,सूचना अधिकारी जेठाराम महिपाल सिंह ,कास्टेबल महेंद्र मालवीय के साथ देसूरी घाट चौकी पर तैनात रोशन सिंह,ओम प्रकाश आदि!पुलिस जाप्ते के साथ आने जाने वाले जातरुओं को रुकवा कर आगे विकेट मोड, जंगल का इलाका होने , दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र आदि जानकारी देकर समझाया जा रहा हैं। जिससे पुलिस प्रशासन के कार्यों को लेकर लोग प्रशंसा कर रहे हैं।