केलवाड़ा कस्बे में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बछ बारस पर्व
केलवाड़ा कस्बे में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बछ बारस पर्व
केलवाड़ा। कस्बे में आज बछ बारस (गोवत्स द्वादशी) का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सुबह से ही पूजा के लिए महिलाओं में उत्साह नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गाय-बछड़े की पूजा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।