कनूजा में राम रसोड़े का शुभारंभ रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय ठहरने की निशुल्क सेवा
कनूजा में राम रसोड़े का शुभारंभ रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय ठहरने की निशुल्क सेवा
कुंभलगढ़ । बाबा रामदेव सेवा समिति कनूजा की ओर से शनिवार को 12वें राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच मदन सिंह ने बाबा रामदेव की छवि पर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान भीम सिंह, सोहन सिंह, रंजीत सोनी, विनय देवपुरा, मोहब्बत सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित कई लोगों ने माल्यार्पण किया। पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, नाश्ता, चाय और ठहरने की व्यवस्था की गई है।