माहेश्वरी समाज ने किया रामस्वरूप शास्त्री महाराज का केलवाड़ा में भव्य स्वागत
माहेश्वरी समाज ने किया रामस्वरूप शास्त्री महाराज का केलवाड़ा में भव्य स्वागत
दिनेश पुरोहित
म्हारो राजस्थान
राजसमन्द:केलवाड़ा में चातुर्मास के लिए सोजत से पधारे पूज्य संत रामस्वरूप जी शास्त्री महाराज का केलवाड़ा में माहेश्वरी समाज एवं समस्त सनातनी ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान परमहंस जी की छतरी से रामद्वारा तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्गभर पुष्पवर्षा और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। रामद्वारा पहुंचने पर संत श्री का सम्मान किया गया। तथा श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। चातुर्मास के दौरान धार्मिक प्रवचन, सत्संग और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।