सभापती स्नेहा शैलेश पांडे का उत्तन से चेना तक गणपती विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया
मीरा भाईदर महानगरपालिका की सांस्कृतिक समिती सभापती सौ स्नेहा शैलेश पांडे ने महाराष्ट्र राज्य के राज्य उत्सव श्री गणेशोत्सव में श्री गणपती बप्पा के विसर्जन घाटों, कृतीम तालाबों व समस्त विसर्जन व्यवस्था का व्यक्तिगत उत्तन ,मोरवा, राई, मूर्धा नेताजी सुभाष चंद्र मैदान, मांडवी तालाब, भाईंदर पश्चिम कृतीम तालाब,भाईंदर पश्चिम खाड़ी , जेसल पार्क चौपाटी कृतीम तालाब व खाड़ी, नवघर तालाब, गोडदेव तालाब, स्वर्गीय प्रमोद महाजन स्वीमिंग पूल कृतीम तालाब, शिवार गार्डन स्वीमिंग पूल कृतीम तालाब , पेंनकरपाडा तालाब , काशीमीरा जरीमरी तालाब, घोडबंदर, रेतीबंदर कृतीम तालाब व खाड़ी, चेना गाव कृतीम तालाब व चेना नदी विसर्जन घाटों पर व्यक्तिगत रूप से डेढ़ दिन, तीन दिन, पाच दिन, गौरी गणपती विसर्जन दिन, सातवे दिन और बारहवें दिन के विसर्जन पर सभी स्थानों की विसर्जन व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया l
सभी स्थानों पर जबाबदार कार्यरत मीराभाईंदर महानगरपालिका के बांधकाम आरोग्य, अग्निशामक, सुरक्षा, वनविभाग व अन्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ,पुलिस प्रशासन से भेट किया ,जानकारी ली, अपने सुझाव भी दिये lसांस्कृतिक सभापती सौ स्नेहा शैलेश पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अत्यंत सुंदर व्यवस्था की गई!, श्री गणपती बाप्पा के भक्तों की आस्था, सेवा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देकर विसर्जन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया lविसर्जन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु स्नेहा पांडे ने विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, आयुक्त राधाविनोद शर्मा स्थायी समिती सभापती हसमुख गहलोत व मीराभाईंदर महानगरपालिका के बांधकाम आरोग्य, अग्निशामक, सुरक्षा, वनविभाग व अन्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ,पुलिस प्रशासन ,सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं, गणपती मंडलों उनके कार्यकर्ताओ तथा सभी गणेश भक्तों का आभार व्यक्त किया l साथ ही गणपती बप्पा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें ऐसी प्रार्थना की और गणेशोत्सव को महाराष्ट्र राज्य का राज्य उत्सव घोषित करने हेतु महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जी का विशेष आभार सांस्कृतिक सभापती सौ स्नेहा शैलेश पांडे ने व्यक्त किया l