तेरापंथ भवन मुलुंड में श्रीउत्सव एक कदम स्वालंबन का भव्य आयोजन


मुंबई:मुलुंड स्थित तेरापंथ भवन में श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की और का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से रेखा सियाल , नूतन लोढ़ा मुंबई सभा उपाध्यक्ष चुन्नीलाल सिंघवी ,विजय पटवारी ,सभा अध्यक्ष महेंद्र सांखला ,ओर उनकी टीम के द्वारा शुभारंभ हुआ । महिला मंडल से निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला सिंघवी, कार्यकारिणी तथा टॉप 9 की टीम उपस्थित रही । श्री उत्सव में 34 स्टाल (61 टेबल) लगाए गए एवं हाथों से बनी हुई चीजे पर्स मोबाइल , कपड़े , इमिटेशन ज्वेलरी, होम मेड ऑयल क्रीम ,नेल आर्ट,क्रीम ,नेल आर्ट ,फूड स्टाल , केक पेस्ट्री , क्रोशिए आइटम ,बच्चों की छोटी छोटी आइटम , तोरण , राखी , हेल्थ प्रोडक्ट अन्य सभी तरह तरह की चीजें आदि रखी गई। अध्यक्ष मथुरा सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। रेखा सियाल नूतन लोढ़ा विजय पटवारी महेन्द्र सांखला राकेश टुकलिया ने अपने विचार रखे।आभार ज्ञापन नीता सिंघवी ने किया, कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री सुनीता सिंघवी ने किया। इस अवसर महिला मंडल की बहनों एवं पुरे समाज की सराहनीय उपस्थिति रही।