10 साल बाद आमेट में भाजपा का बोर्ड, कुंभलगढ़ भाजपा ने मनाया जश्न
10 साल बाद आमेट में भाजपा का बोर्ड, कुंभलगढ़ भाजपा ने मनाया जश्न
कुंभलगढ़। आमेट नगर पालिका में करीब 10 साल बाद भाजपा का बोर्ड बनने पर कुंभलगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर एक-दूसरे को बधाई दी और भाजपा की जीत पर खुशी जताई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ को दूरभाष के जरिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि आमेट में मिली जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आमेट की जीत के बाद अब कुंभलगढ़ क्षेत्र में होने वाले तीनों पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा।
जश्न के दौरान भाजपा नेता बब्बर सिंह चदाणा, प्रेमसुख शर्मा, रणजीत सिंह, पंवार रिछेड़ सरपंच केसर सिंह खरवड़, दिलीप सिंह झाला, बिशन सिंह राणावत, अल्पेश असावा, भवानी सिंह झाला, निर्भय सिंह झाला, राघवेंद्र सिंह झाला, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह खरवड़, घीसू सिंह कडेचा, हीरालाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर और देवेंद्र ट्रेलर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।