एंटी पेपर लीक बिल लोक सभा राज्य सभा में हुआ पास
लोकसभा राज्यसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल
कृपाशंकर
डेस्क: पूरे देश में नासूर बन गया पेपर लीक गैंग पर अब देश की सबसे बड़ी लोक अदालत लोक सभा ओर उच्च सदन राज्य सभा में विपक्षी दल के वॉक आऊट के बाद भी नरेन्द्र मोदी सरकार के NDA नेतृत्व ने आखिकार कड़ा कानून पास कर दिया।ओर अब पेपर लीक करने वाले पर 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की कैद की सजा होगी।अब तक मोदी सरकार ने 70 सालों से बने घटिया कानून को अब नया रुप देगी और छात्रों को अब उसका पठन पाठन में पेपर लीक के नाम सुनते कांप जाएगा।संसद का सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है। पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और प्रोटेस्ट के बाद गिरफ्तारियों पर विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया। सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश होने और फिर उस पर चर्चा के दौरान भी काफी नारेबाजी होती रही। हालांकि, बाद में यह बिल ध्वनिमत से लोकसभा में पास हो गया। इतना ही नहीं वंदे मातरम् बिल भी संसद के दोनों सदनों में पास हो गया।
राज्यसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल
राज्यसभा ने गुरुवार को एंटी पेपर लीक बिल को पारित कर दिया। बिल के पास होने के बाद सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार, 31 जुलाई, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इसके साथ ही लोकसभा के बाद यह महत्वपूर्ण विधेयक राज्यसभा से भी मंजूरी प्राप्त कर चुका है।राज्यसभा में पेपर लीक पर टकराव, कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि छात्रों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया और उनकी सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कानून को पहले से अधिक सख्त बनाया है। उन्होंने कहा कि नए कानून में दोषियों के लिए 7 से 10 साल तक की कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस सरकारों के दौरान हुई पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा सरकार परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
