कुंभलगढ़ में बिजली गिरने से साउंड एंड शो का उपकरण खराब, 2 दिन से पर्यटक परेशान
कुंभलगढ़ में बिजली गिरने से साउंड एंड शो का उपकरण खराब, 2 दिन से पर्यटक परेशान
कुंभलगढ़ दुर्ग में बिजली गिरने से साउंड एंड शो के उपकरण खराब हो गए हैं। इसके चलते पिछले दो दिनों से साउंड एंड शो बंद है। शो देखने के लिए पहुंच रहे पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से तकनीकी उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। संबंधित विभाग की ओर से उपकरणों की जांच और मरम्मत का काम किया जा रहा है। पर्यटकों ने जल्द से जल्द साउंड एंड शो शुरू करवाने की मांग की है।