कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 42 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 42 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यासधोरण-मोरचा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, विद्यालय भवन की मरम्मत के दिए निर्देश
कुंभलगढ़। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मंगलवार को धोरण-मोरचा क्षेत्र में कुल 42 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान धोरण-मोरचा के ग्रामीणों ने विधायक राठौड़ का भव्य स्वागत किया।
विधायक राठौड़ ने धोरण मेन रोड (रूपी तलाई) से ब्राह्मणों की भागल खलिहाणा चौरा तक 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड तथा मोरचा तालाब पाल मरम्मत कार्य व खारा वाला बावड़ी सीसी रोड निर्माण के 22 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।
इसके बाद विधायक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोरण का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने भवन की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मोरचा प्रशासक फुली बाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबर सिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष बबर सिंह खरवड़, सरपंच संघ अध्यक्ष विशन सिंह राणावत, भाजपा नेता प्रेमसुख शर्मा, मंडल महामंत्री केशर सिंह दसाणा, पूर्व सरपंच तलादरी लक्षण सिंह खरवड़, एसटी जिला अध्यक्ष ललित तावेड, राघवेंद्र सिंह झाला, भगवत सिंह सोलंकी, कालुसिंह सोलंकी, गजेंद्र सिंह, लाल सिंह समिचा, घीसु सिंह हमेरपाल, नरेन्द्र सिंह खेड़लिया, सोहन सिंह दसाणा सहित धोरण-मोरचा के ग्रामीण उपस्थित रहे।