17 Sep 2026, Thursday 07:00 AM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने दगडूशेठ हलवाई गणपती के दर्शन किए | चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई | आत्म निरीक्षणकर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है संवत्सरी महापर्व क्षमापना साध्वी राकेश कुमारी | उदयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पारस सिंघवी ने किया नामांकन दाखिल | राजसमंद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू नाम-निर्देशन पत्र 16 सितंबर, तक जमा करा सकेंगे | पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित | बारिश के बीच महासतिया में पंचतत्व में विलीन हुईं मेवाड़ घराने की पूर्व महारानी | नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 80 में से 53 वार्ड जीतकर लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। | 18 सितम्बर को निकलेगी सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए लॉटरी | प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता आत्मिक जागरण का संदेश |

मंत्र साधना से जागृत होती है अंतरात्मा" : साध्वी श्री राकेश कुमारी

Aug 02, 2026 141 बार देखा

मंत्र साधना से जागृत होती है अंतरात्मा" : साध्वी श्री राकेश कुमारी



मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का  हुआ आयोजन गोयल भवन विलेपार्ले में 







विकास धाकड़



मुंबई: मुंबई के उप शहर विलेपार्ले के  गोयल भवन के प्रांगण में मंत्र साधना से जागृत होती हैं अंतरात्मा" : साध्वी श्री राकेश कुमारी जी, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारी  आदि ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्रीजी के नवकार मंत्र से हुआ। विलेपार्ले ज्ञानशाला द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई।

 साध्वी श्री मलय विभा  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एक रोचक कहानी के माध्यम से बताया कि बच्चे कोरे कागज के समान होते हैं। उन पर बचपन में जैसे संस्कारों और मूल्यों के रंग चढ़ाए जाते हैं। 

उनका व्यक्तित्व भी उसी अनुरूप विकसित होता है। अपने मंगल उद्बोधन में साध्वी श्री राकेश कुमारी  ने सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान कर  संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा कि मंत्र साधना केवल शब्दों का दोहराव नहीं, बल्कि अंतरात्मा को जागृत करने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। अमर कुमार की प्रेरक कथा के माध्यम से उन्होंने मंत्र की महत्ता का सुंदर विवेचन किया। साध्वी श्रीजी ने कहा बच्चे देश का भविष्य और तस्वीर हैं। इसलिए प्रशिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावकों का भी यह दायित्व है। कि वे अपने जीवन को संयमित, संस्कारित एवं आदर्श बनाएं, क्योंकि बच्चों पर सबसे गहरा प्रभाव परिवार के आचरण का पड़ता है। उन्होंने ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे भावी पीढ़ी को संस्कार और ज्ञान का अमूल्य उपहार दे रही हैं। तथा जीवन की सबसे बड़ी संपदा धन नहीं, बल्कि संस्कार हैं। अंत में साध्वी श्रीजी ने बच्चों को नियमित रूप से नमस्कार महामंत्र के जप के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह मंत्र जीवन में आत्मबल, सकारात्मकता, एकाग्रता और सद्गुणों का विकास करता है। तथा व्यक्ति को श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विलेपार्ले ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका सारिका वडाला ने सभी का स्वागत किया।ते.यु.प अध्यक्ष महेंद्र  वडाला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री विपुल यशा  ने किया। विलेपार्ले प्रशिक्षिका शिल्पा डागलिया एवम सारीका वडाला ने संस्कारो के पार्लर द्वारा अपनी प्रस्तूत दी । नागरदास ज्ञानशाला ने तेरापंथ का इतिहास पर बहुत रोचक प्रस्तूति दी। खार ज्ञानशाला द्वारा नमस्कार महामंत्र पर बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया।बान्द्रा ज्ञानशाला द्वारा अंहिसा के द्वारा जीवन मे कैसे परिवर्तन करे नाटक द्वारा सुंदर प्रस्तुति। सान्ताकुंज ज्ञानशाला द्वारा प्रकृति की अदालत : मानव के विरुद्ध मुकदमा नाटक द्वारा बहुत मनमोहक एवम सारगर्भित प्रस्तूति दि गई। लोखनवाल ज्ञानशाला द्वारा अंहिसा पर प्रेरक प्रस्तूति दी गई। किशोर मण्डल द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष मंयक 

 धाकड द्वारा विचार व्यक्त किए गए। मुंबई ज्ञानशाला की संयोजिका एवम सहसंयोजक राजश्री कच्छारा और अंजु  चौधरी भी उपस्थित हुए ।

शेयर करें: