नाथद्वारा में 6:00 बजे तक 86.38 प्रतिशत और आमेट में 76.16 प्रतिशत मतदान
नाथद्वारा में 6:00 बजे तक 86.38 प्रतिशत और आमेट में 76.16 प्रतिशत मतदान
राजसमंद। नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत नाथद्वारा एवं आमेट नगरपालिकाओं में मतदान जारी है। शाम 6:00 बजे तक नाथद्वारा नगरपालिका में कुल 29,355 मतदाताओं में से 25,358 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 86.38 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी प्रकार आमेट नगरपालिका में शाम 6:00 बजे तक कुल 12,667 मतदाताओं में से 9,647 मतदाताओं ने मतदान किया। आमेट में 76.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।