राजसमंद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू नाम-निर्देशन पत्र 16 सितंबर, तक जमा करा सकेंगे
राजसमंद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू नाम-निर्देशन पत्र 16 सितंबर, तक जमा करा सकेंगे
राजसमंद, 15 सितम्बर। राजसमंद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी राजसमंद ओम प्रभा ने बताया कि राजसमंद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कराया जाना है। अध्यक्ष पद अनारक्षित सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नाम-निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी राजसमंद अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट राजसमंद, कमरा नंबर 116 में 16 सितम्बर 2026 बुधवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के मध्य तक अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्थापक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम-निर्देशन पत्र का निर्धारित प्रारूप भी उक्त स्थान एवं समय पर प्राप्त किया जा सकेगा।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि प्रस्तुत किए गए नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 सितम्बर 2026 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट राजसमंद में की जाएगी। इसी प्रकार अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी स्वयं अथवा जहां अभ्यर्थी जेल या पुलिस अभिरक्षा में हो, वहां उसके द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के माध्यम से कार्यालय समय के दौरान 18 सितम्बर 2026 शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे से पूर्व प्रस्तुत की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़ने की स्थिति में मतदान 21 सितम्बर 2026 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित समय के मध्य होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
मतदान के अवसर पर जिला परिषद सभागार, राजसमंद में आयोजित की जाने वाली निर्वाचित सदस्यों की बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया संपादित की जाएगी। निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।