तुझे हर मुसलमान रावण नजर आता असदुद्दीन ओवैसी की ..अखिलेश यादव को चेतावनी

तुझे हर मुसलमान रावण नजर आता',असदुद्दीन ओवैसी की ..अखिलेश यादव को चेतावनी
दाढ़ी-टोपी से नफरत..अखिलेश यादव तेरी जुबान जहर
डेस्क: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के रावण वाली टिप्पणी पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनपर बीजेपी के साथ मैच-फिक्सिंग का आरोप लगाया है।एआईएमआईएम चीफ का आरोप है कि अखिलेश यादव हर दाढ़ी-टोपी वाले मुसलमान को रावण बता रहे हैं! और इस मामले में वे सफल हो गए हैं कि जो बात उनके दिल में थी, वह जुबान से जहर बनकर निकल आया है। रावण ने भी रूप बदला-अखिलेश यादव
एआईएमआईएम नेशनल के एक्स हैंडल से सपा चीफ अखिलेश यादव और हैदराबाद के एमपी असदुद्दीन ओवैसी के बयानों वाला वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ पार्टी चीफ ओवैसी के हवाले से लिखा गया है, 'अखिलेश यादव की जुबान आरएसएस और बीजेपी की हो गई है, तभी उन्हें टोपी-दाढ़ी वाला रावण नजर आ रहा है।' इसमें पहले रामपुर में ओवैसी को लेकर पूछे गए सवालों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया है, जिसमें वे बिना किसी की नाम लिए रावण का उदाहरण देते नजर आ रहे हैं।टोपी-दाढ़ी वाले मुसलमानों को रावण कह रहे'
असदुद्दीन ओवैसी को लग रहा है कि अखिलेश यादव ने निशाना उन्हीं पर साधा है। यूपी की कैराना की सभा में इसी को लेकर उन्होंने कहा कि लगता है कि सपा चीफ के जिस्म में अबू जहल की आत्मा घुस चुकी है।तेरी नजर में हर मुसलमान जिसके सिर पे टोपी और चेहरे पर दाढ़ी है, तुमको वो रावण नजर आता है। मक्के की सरजमीन से भी आवाज आती है अखिलेश..जिन जालिमों ने हकपरस्तों को देखा, और उन्होंने भी इसी तरह की बकवास की थी..मुझे लगता है कि अखिलेश न सिर्फ बीजेपी की जुबान में बोल रहे हैं, बल्कि लगता है कि अबू जहल की रूह तुम्हारे जिस्म में समा चुकी है।
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
'अखिलेश की जुबान से जहर उगलवाया'
ओवैसी का आरोप है कि अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए उसी तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आरएसएस, बीजेपी और मोहन भागवत करते हैं। इसके साथ उनका यह भी दावा है कि अखिलेश यादव मुसलमानों से बहुत नफरत करते हैं, और इसे सामने लाने में वे सफल हुए हैं।शुक्रिया अखिलेश यादव मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया। मैं चाहता था कि तेरी जुबान से जहर उगलवाऊं। मैं चाहता था कि तेरी जुबान से ये जाहिर हो जाए कि तू दाढ़ी और टोपी रखने वाले से कितना नफरत करता है। तेरी नजर में हर मजबूर मुसलमान एक दुश्मन है। तेरी नजर में हर दाढ़ी और टोपी वाला मुसलमान उसमें तुझको रावण नजर आता है।
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
मैं अपनी पार्टी के लिए अपने जिस्म के खून का एक-एक कतरा बहाने को तैयार हूं....मैं मरने को तैयार हूं। मैं जद्दोजहद करता रहूंगा...।
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
'मेरा पैसा लंदन में चमचे के पास नहीं'
ओवैसी ने सपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और बीजेपी-आरएसएस पर तो हमले किए ही हैं। उनका दावा है कि अखिलेश यादव ने बीजेपी से मैच फिक्सिंग कर रखी है, इसलिए रिवर फ्रंट जैसे मुद्दे नहीं उठाते।