विद्यार्थियों को समाजसेवी शंभू सिंह ने वितरित की स्कूली सामग्री
समाजसेवी शंभू सिंह ने विद्यार्थियों को वितरित की स्कूली सामग्री
दिनेश पुरोहित
राजसमन्द:कुंभलगढ़ के राठौड़ों की वाड़ी स्थित राजकीय विद्यालय में समाजसेवी शंभू सिंह द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्कूल उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए ।कहा कि समाजसेवी दानदाताओं के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब किसान परिवार के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। और शिक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका समाज सेवियों की बन जाती हैं। सरकार के साथ समाजसेवी दानदाताओं के प्रयास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भगवान ने जिनको दिया हैं।वो अपनी जन्म भूमि के लिए भी कुछ सहयोग करना चाहिए।