17 Sep 2026, Thursday 12:46 AM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने दगडूशेठ हलवाई गणपती के दर्शन किए | चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई | आत्म निरीक्षणकर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है संवत्सरी महापर्व क्षमापना साध्वी राकेश कुमारी | उदयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पारस सिंघवी ने किया नामांकन दाखिल | राजसमंद नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू नाम-निर्देशन पत्र 16 सितंबर, तक जमा करा सकेंगे | पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित | बारिश के बीच महासतिया में पंचतत्व में विलीन हुईं मेवाड़ घराने की पूर्व महारानी | नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 80 में से 53 वार्ड जीतकर लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। | 18 सितम्बर को निकलेगी सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए लॉटरी | प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता आत्मिक जागरण का संदेश |

चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई

महाराष्ट्र , मुंबई 2 घंटे पहले 71 बार देखा विकास धाकड़
चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई

चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई



 




विकास धाकड़




मुंबई:चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य और नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई। ग्रांड नालंदा बैंक्वेट के दोनों सभागारों में प्रतिदिन उमड़ती भीड़ जनता के उत्साह एवं विश्वास की द्योतक रही। एक ही प्रांगण में करीब 10 घंटे लगातार व्याख्यानमाला व 500 से अधिक पौषध से एक कीर्तिमान ही बन गया। खाद्यसंयम दिवस - पर्युषण पर्व का आगाज नए अंदाज में हुआ। सैकड़ों भाई-बहनों ने द्रव्य संयम आदि का संकल्प लिया। 90 भाई-बहनों ने अट्ठम तप व करीब 51 भाई-बहन अठाई व उससे आगे तप में जुड़े। विदुषी साध्वी निर्वाणश्री  ने भगवान महावीर के 'नयसार' के भव की व्याख्या के साथ अध्यात्म यात्रा का निरूपण किया। साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा  ने भगवान ऋषभ के पूर्वजन्मों की मार्मिक प्रस्तुति दी। साध्वी लावण्यप्रभा ने खाद्यसंयम की महिमा बताई। साध्वी मधुरप्रमा  ने विषय से संबद्ध गीत की प्रस्तुति दी। मंगलाचरण चेम्बूर महिला मंडल ने किया। सभाध्यक्ष लक्ष्मण, कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वीवृंद ने समवेत स्वरों में गीत प्रस्तुत किया। स्वाध्याय दिवस - पर्युषण के द्वितीय दिन स्वाध्याय की प्रेरणा देते हुए विदुषी साध्वी निर्वाणश्री  ने भगवान महावीर के पूर्व जन्मों की अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति दी। साध्वी योगक्षेमप्रभा  ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में भगवान ऋषभ की अध्यात्म यात्रा की अवगति दी। साध्वी कुंदनयशाजी ने स्वाध्याय दिवस पर वक्तव्य तथा साध्वी मुदितप्रभा  ने गीत का संगान किया। घाटकोपर तेममं ने मंगलाचरण किया। सामायिक दिवस दि.10 सितम्बर, सामायिक पचरंगी, अभिनव सामायिक आदि के साथ-साथ मुख्य प्रवचन में साध्वी निर्वाणश्री.  की सारगर्भित प्रस्तुति, साध्वी योगक्षेमप्रभा ने भगवान शांतिनाथ चरित्र व 63 शलाका पुरुष व साध्वी मुदितप्रभाजी ने सामायिक व साध्वी कुंदनयशा  ने गीत की प्रस्तुति दी मंगलाचरण कूर्ला तेममं ने किया। पूर्व नगरसेविका संगीता हंडोरे व राज्यसभा सांसद चंद्रकांत भाई हंडोरे ने पर्युषण की शुभकामनाएं दी। वाणी संयम दिवस-वाणी के संयम की चर्चा करते हुए विदुषी साध्वी  निर्वाणश्री  ने वाणी संयम क्यों करें, कैसे करें की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने वर्तमान परिस्थिति में तीर्थंकरों के उपदेश की प्रासंगिकता बताते हुए भगवान शांतिनाथ की जीवन झांकी प्रस्तुत की। साध्वी मधुरप्रभा  ने वक्तव्य,लावण्यप्रभा  ने गीत प्रस्तुत किया। मंगलाचरण काजूपाड़ा की बहनों ने किया। व्रतचेतना दिवस व्रतचेतना दिवस का कार्यक्रम साकीनाका तेमम्म के मधुर संगान से हुआ। साध्वी लावण्यप्रभा  ने वक्तव्य एवं सा. मधुरप्रभा  ने गीत की प्रस्तुति दी। साध्वी योगक्षेमप्रभा  ने अव्रत का महासागर और व्रतों की नौका की प्रस्तुति के साथ भ.अरिष्टनेमि के पूर्व जन्मों की सरस प्रस्तुति दी। विदुषी साध्वी निर्वाणश्री  ने भगवान महावीर के आध्यात्मिक आरोहण व बारह व्रतों के संदर्भ में विवेचन किया। जप दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विक्रोली महिला मंडल के गीत से हुआ। विदुषी साध्वी निर्वाणश्री. ,, साध्वी कुंदनयशा  ने वक्तव्य की अभिव्यक्ति दी। इस कार्यक्रम में नगर सेविका आशाताई व आमदार विधायक रामकदम  ने अपने उद्गार व्यक्त किए। ते. सभा मुंबई से अध्यक्ष सुरेन् द्र  ने भाव प्रकट किए। ध्यान दिवस मंगलाचरण SMWD की बहनों ने किया। घाटकोपर तेयुप व किशोर मंडल चेम्बूर के गीत के पश्चात साध्वी मुदितप्रभा  ने नवग्रहगर्भित पार्श्व स्तुति का संगान किया। स्थानीय विधायक तुकाराम काते ने पर्युषण की शुभकामनाएं दी। विदुषी साध्वी, निर्वाणश्रीजी की भगवान महावीर की ध्यान साधना पर आकर्षक प्रस्तुति व साध्वी  योगक्षेमप्रभा की धाराप्रवाह ओजस्वी अभिव्यक्ति ने सबका मन मोहा। भगवती संवत्सरी प्रातः 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के बढ़ते सैलाब व आठ-प्रहरी पौषध के साथ श्रोताओं की उपस्थिति मनमोहक रही। नालंदा बैंक्वेट के दोनों तल जनता से आकर्षित रहे। एक-एक कर सभी साध्वीवृंद की प्रस्तुति से श्रोता करीब 10 घंटे तक जमे रहे। मैत्री पर्व आबाल-वृद्ध पौषध व उपवास तथा सामूहिक क्षमायाचना के मनोरम दृश्य से सब मंत्रमुग्ध थे। विदुषी साध्वी निर्वाणश्री  के मंगल उद्बोधन व विभिन्न संस्थाओं से श्री लक्ष्मण कोठारी, रमेश धोका, रमेश सुतरिया, सलिल लोढ़ा, संदीप कोठारी, स्वास्थ्यलाल तातेड़, हिमांशु गन्ना, महेन्द्र तातेड़, दिलीप मेहता, ममता कच्छारा, शांतिलाल कोठारी आदि ने क्षमायाचना पर उद्गार व्यक्त किए। मंच संचालन साध्वी योगक्षेमप्रभा ने कुशलता से किया। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में अनेकविध चित्ताकर्षक उपक्रम रहे। सामूहिक प्रतिक्रमण आदि सब उपक्रम सुंदर ढंग से चले।

शेयर करें: