18 Sep 2026, Friday 05:56 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
जैन समाज का राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’29 सितंबर को ठाणे में | कुंभलगढ़ किले पर दीप प्रज्वलन के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित | खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिड की भागल स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन | कुंभलगढ़ की अलग-अलग पंचायतों में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन | महाराणा प्रताप से जुड़े गाने के इस्तेमाल पर HC ने फिल्म निर्माताओं को फटकारा | सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा: चरवाहों के वेश में जंगलों-पहाड़ियों में खोज दबोचे 2 शातिर डकैत, 12 से अधिक वारदातें कबूलीं | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने दगडूशेठ हलवाई गणपती के दर्शन किए | चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई | आत्म निरीक्षणकर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है संवत्सरी महापर्व क्षमापना साध्वी राकेश कुमारी |

जैन समाज का राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’29 सितंबर को ठाणे में

महाराष्ट्र , मुंबई 2 घंटे पहले 49 बार देखा गौरी दवे
जैन समाज का राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’29 सितंबर को  ठाणे में

जैन समाज का राष्ट्रीय अलंकरण ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’29 सितंबर को  ठाणे में 


_राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर के सान्निध्य में  आयोजन, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  एवं सांसद डांगी होंगे मुख्य अतिथि_

 


चंदन, मेहता, कोठारी, ठलियावाला को जैन , विधायक नरेंद्र मेहता को ‘दर्शन जनगौरव सम्मान’

 

             गौरी दवे 

         म्हारो राजस्थान 


मुंबई:जैन समाज में शिक्षा, समाज सेवा, जीव दया, धर्म, संस्कृति एवं विभिन्न कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित अलंकरण ‘दर्शन सागर अवार्ड - 2026’ इस बार उद्योगपति दिलीप चंदन (चंदन स्टील्स), कांति मेहता (सिल्वर एंपोरियम),  प्रवीण कोठारी (लक्ष्मी लीला ग्रुप), दिनेशभाई ठलियावाला (मणिलक्ष्मी तीर्थ) एवं मनोज जैन (दुबई) को दिया जा रहा है। मीरा भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए ‘दर्शन सागर जनगौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर सूरीश्वरजी महाराज के सान्निध्य में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं राज्यसभा में विपक्ष के सचेतक सांसद नीरज डांगी के हाथों ये सम्मान दिए जाएंगे। ठाणे के टैंभी नाका स्थित महाजनवाड़ी रघुवंशी हॉल में 29 सितंबर को सुबह 10 बजे यह विशेष समारोह आयोजित होगा। 

 

नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ के चेयरमेन सुखराज नाहर के नेतृत्व में होने वाला यह समारोह गच्छाधिपति आचार्य दर्शन सागर सूरीश्वर महाराज की 33वीं पुण्यतिथि पर हो रहा है।  दर्शन सागर अवॉर्ड समिति के प्रवीण शाह और निरंजन परिहार ने बताया कि इस समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों सहित विदेश से आये प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। मानवता एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के सामुदायिक विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ‘दर्शन सागर अवार्ड’ विजेताओं सम्मान में विभिन्न जैन संघों के ट्रस्टी, पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग बड़ी संख्या में आयोजन में पहुंच रहे रहे हैं। राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर ने राष्ट्र में शांति, अहिंसा एवं धर्म के वातावरण का निर्माण करने में सहायक  बने कांति मेहता, दिलीप चंदन, प्रवीण कोठारी, मनोज ओसवाल एवं दिनेशभाई ठलियावाला सहित विधायक नरेंद्र मेहता जैसे देश प्रतिष्ठित लोगों के कार्यों की सराहना की है। 


जैन समाज में  ‘दर्शन सागर अवार्ड’ का बड़ा महत्व माना जाता है। नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ के संस्थापक राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर के सान्निध्य में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एवं थावरचंद गहलोत सहित मुख्यमंत्री पद पर रहे उद्धव ठाकरे, वसुंधरा राजे, नारायण राणे सहित केंद्रीय मंत्री रहे बंगारू लक्षमण, पुरुषोत्तम रूपाला, डॉ संजय सिंह अमेठी, सांसद राज बब्बर, संजय निरुपम, अरुण चतुर्वेदी, रघुवीर मीणा आदि कई दिग्गज नेता दर्शन सागर सूरीश्वर महाराज के निमित्त विभिन्न आयोजनों में शिरकत कर चुके हैं। दर्शन सागर अवार्ड’  में इस बार भी देश भर से बड़ी संख्या में दर्शन भक्त पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रसंत चन्द्रानन सागर के खाते में अब तक 258 मंदिरों का निर्माण करवाने का रिकॉर्ड दर्ज है। राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला देश का लब्धप्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त करने वालों को, परंपरागत तरीके सम्मानित करने के साथ ही सम्मान चिन्ह प्रदान करके अभिनन्दन किया जाएगा।

शेयर करें: